फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी में कार्य करते समय ऊंचाई से गिरकर घायल कंपनी कर्मी की मौत

Wed, 27 Mar 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर तीन में एक कंपनी में ऊंचाई से गिरने के बाद कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कंपनी में ठेकेदार व कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कसोला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सिमरन इमरान शेख ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। दो दिन पहले कंपनी में काम करते समय उनके पति ऊंचाई से गिरकर घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। पत्नी ने ठेकेदार और अधिकारियों को सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार मृतक की पत्नी सिमरन इमरान शेख की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने ठेकेदार रुहान अहमद, कंपनी अधिकारी सुरती प्रकाश, प्रदीप, पानू, उम्मीद शर्मा और संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें