संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने लोकसभा चुनाव को देखते सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को जल्द अपने लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाना या गन हाउस में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ जिला रेवाड़ी में भी आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। सभी लाइसेंस धारक अपने हथियार को बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाना व गन हाउस में जमा कराएं। थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अपने क्षेत्र में लाइसेंसधारकों के असलहे जमा करवाएं। चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने जिले की आम जनता से अपील की है कि चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करता है या किसी प्रकार का षड्यंत्र रचने की जानकारी उनके पास है तो इसकी सूचना तुरंत अपने निकटवर्ती पुलिस थाना या चौकी में दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।