फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खराब फसल का मुआवजा देने के लिए कमेटी गठित

Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन - फोटो : रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ घर।
विज्ञापन
कोसली। लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें रखीं।
विज्ञापन

समाधान शिविर में गांव बाबडोली निवासी कृष्ण सिंह ने बताया कि उसके पास खेती के लिए थोड़ी सी जमीन है। इसमें भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली का पोल लगाने के लिए कपास की खड़ी फसल में ट्रैक्टर चला दिया जिससे उसकी फसल खराब हो गई है।
किसान ने खराब हुई फसल का मुआवजा देने तथा कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बीडीपीओ और ब्लॉक कृषि अधिकारी की कमेटी बना कर इस मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव झोलरी निवासी राजकुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव की गौचर व पंचायती भूमि पर अवैध रूप से कब्जे किए जा रहे हैं। पंचायती भूमि की पैमाइश करवा कर इन कब्जों को हटाया जाना चाहिए। एसडीएम ने बीडीपीओ को मामले में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गांव रतनथल निवासी दौलत सिंह ने शिकायत दी कि गांव की फिरनी में कुछ लोगों ने नाजायज कब्जा कर निर्माण कार्य कर लिया है, जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने एसईपीओ संजीव कुमार को निर्देश दिए कि उपमंडल के सभी गांवों की फिरनी का रखरखाव सही ढ़ंग से होना चाहिए। किसी भी गांव की फिरनी में जलभराव या अवैध कब्जे जैसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए।
इस अवसर पर बिजली वितरण निगम के एसडीओ सुमित, सिंचाई विभाग से जेई सुनील, खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक राजबीर, रोडवेज से संदीप, कल्याण विभाग से भारती, उप अधीक्षक राजेश कुमार, लिपिक दलसिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें