फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोहतक के परविंदर व विक्की ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। छोटूराम स्टेडियम में मंगलवार को इंटर जोन कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जींद, सोनीपत, झज्जर, पानीपत व रोहतक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें लड़कियों में 62 किलोग्राम में रोहतक की अंजलि ने व लड़कों में 79 किलोग्राम में विक्की ने व परविंदर ने 79 किलोग्राम में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डीएसओ देवेंद्र दहिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने ने कहा कि उम्मीद है ये सभी खिलाड़ी कुरुक्षेत्र में होन वाली प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। कोच रविन अहलावत, कोच मनदीप, कोच कदम, डीएसओ मनोज व नीतू ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग के परिणाम
नाम भारवर्ग स्थान जिला
अंजलि 62 किलोग्राम पहला रोहतक
मंजीत 62 किलोग्राम दूसरा सोनीपत
काजल 76 किलोग्राम पहला सोनीपत
किरण 76 किलोग्राम दूसरा रोहतक

लड़कों के वर्ग के परिणाम
परविंदर 79 किलोग्राम पहला रोहतक
परविंदर 79 किलोग्राम दूसरा झज्जर
विक्की 97 किलोग्राम पहला रोहतक
अर्जुन 97 किलोग्राम दूसरा झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें