संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सर्दी की छुट्टी को लेकर रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में कोच बढ़ाने के निर्णय लिए हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक और दिल्ली सराय से दिनांक 3 जनवरी से 2 फरवरी तक 1 सेकंड एसी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 1 जनवरी से 31 जनवरी तक तथा उदयपुर सिटी से 2 जनवरी से 1 फरवरी 25 तक 1 सेकण्ड एसी, 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 जनवरी 25 से 29 जनवरी तक तथा अमृतसर से 2 जनवरी से 30 फरवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बेे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक 1 द्वितीय कुर्सीयान व 01 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19701/19702 जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक तथा दिल्ली कैंट से 3 जनवरी से 2 फरवरी 25 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12985/12986 जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर रेलसेवा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक 1 वातानुकूलित एक्जिक्यूटिव कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14714/14713, दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिल्ली सराय से दिनांक 1 जनवरी 25 से 29 जनवरी 25 तक एवं सीकर से दिनांक 1 जनवरी 25 से 31 जनवरी 25 तक 1 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा बीकानेर से दिनांक 31 दिसंबर 24 से 28 जनवरी 25 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 3 जनवरी 25 से 31 जनवरी 25 तक 1 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिल्ली सराया से दिनांक 1 जनवरी 25 से 29 जनवरी 25 तक एवं जोधपुर से दिनांक 2 जनवरी 25 से 30 जनवरी 25 तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इससे परिवार संग घूमने जाने वालों को सहूलियत होगी।