फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: इस दिन रेवाड़ी आएंगी सीएम सैनी, क्षेत्रवासियों को देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

Thu, 12 Jun 2025 06:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी के लोगों को बड़ी सौगातें देने वाले हैं। यह जानकारी  रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को सुबह 9 बजे दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में धन्यवाद रैली, उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेवाड़ी को 250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन


रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शहर के एक टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलावासियों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली रेवाड़ी के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, राजस्थान के अलवर से विधायक बाबा बालक नाथ, स्थानीय विधायक और कई प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे।

क्षेत्र की मांगें और रैली की तैयारी

लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की प्रमुख मांगें रखी जाएंगी और उनकी घोषणा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली की तैयारी के लिए वे पिछले एक महीने से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता में इस रैली को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये भी पढ़ें: CET Online Application: हरियाणा के मंत्री का दावा, परीक्षा से वंचित नहीं रहेंगे प्रदेश के युवा, कही ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें