फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने गोशालाओं के लिए दिए 511 करोड़ रुपये : विधायक

Sun, 05 Oct 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15गौशाला में पहुंचने पर विधायक अनिल यादव का स्वागत करते गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाटूसाना गांव स्थित महातीर्थ धाम शिवमोहन गोशाला में विधायक अनिल यादव ने पंचायत समिति की ओर से निर्मित टिन शेड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने प्रदेश की गोशालाओं के लिए 511 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया है। लोग सेवा करेंगे तो गोशालाओं और गो उपचार शालाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

गोशाला प्रधान जय सिंह यादव ने मुख्य अतिथि विधायक अनिल यादव और सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय गो रक्षक संघ के अध्यक्ष रविंद्र आशावादी ने बताया कि हरियाणा सरकार पूरे भारत में गोवंशों के लिए सबसे अधिक राशि प्रदान कर रही है और गोशालाओं एवं उपचार शालाओं को प्रचुर मात्रा में सहयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के सहयोग से सभी गोवंशों को पौष्टिक आहार और रहने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर प्रवीण यादव, विक्रम, मनोज यादव, ताजेंद्र सिंह पप्पू, विजय सरपंच, दीपक यादव सहित कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें