फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने 2 अहातों की जांच की

Thu, 28 Mar 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में सीएम फ्लाइंग की टीम ने दो अहातों पर वीरवार की देर शाम जाकर जांच की। दरअसल, सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास व एक गार्डन के पास दो अहाते अवैध रूप से चल रहे हैं। इस सूचना पर देर शाम जाकर सीएम फ्लाइंग की टीम ने दोनों अहातों के कागजों की जांच पड़ताल की। सीएम फ्लाइंग की टीम को देखकर अहातों में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सब इधर-उधर भागने लगे। दोनों अहातों के संचालकों से भी पूछताछ की गई। साथ ही अहाते के रिकॉर्ड भी चेक किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें