रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित दो शराब ठेकों पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर बिना बिल व बिना परमिट के बेची जा रही शराब पकड़ी है। शराब ठेकों पर स्टाक रजिस्टर भी दुरुस्त नहीं मिले है। सीएम फ्लाइंग द्वारा सरकार को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली कि गढ़ी बोलनी रोड स्थित दो शराब ठेकों पर बिना परमिट व बिना बिल की शराब बेची जा रही है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक ठेका से बिना बिल की दस पेटी व दूसरे ठेका से तीन पेटी शराब बरामद की। बरामद की गई शराब पर वर्ष 2020 व 2021 की मैन्युफैक्चरिंग की तारीख मिली है। दोनों ही शराब ठेकों पर शराब का स्टाक रजिस्टर भी नहीं मिला। सीएम फ्लाइंग ने फिलहाल ठेकों पर मिली शराब को जब्त कर लिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार ठेकों से बिना बिल के लाई गई जिस ब्रांड की शराब बरामद हुई है वो फैक्टरी बंद हो चुकी है।