फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने अवैध रूप से भंडारण किए 387 किलोग्राम पटाखे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली उत्सव को देखते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दो जगह अवैध रूप से भंडारण 387 किलो पटाखे बरामद किए गए हैं। शनिवार दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग की दो टीमों ने शहर के गुड बाजार में दो दुकानों पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में पटाखे पकड़े हैं। एक दुकानदार के तो घर से भी पटाखे बरामद किए गए हैं। दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर शहर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई की सूचना से बाजार में अवैध कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कई दुकानदार तो अपनी दुकानों को बंद कर इधर-उधर बचते नजर आए। जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि शहर के गुड़ बाजार में दीपावली के त्योहार को देखते हुए पटाखों का स्टॉक रखा हुआ है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने निरीक्षक लोकपाल व सब इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। दोनों ही टीमों ने एक साथ गुड़ बाजार में स्थित सुरेड्डद्र व कृष्ण की दुकान पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान जैनपुरी निवासी कृष्ण की दुकान से 39 किलो पटाखा और सुरेन्द्र की दुकान के साथ-साथ घर से कुल 348 किलोग्राम पटाखा बरामद किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर सीएम फ्लाइंग ने शहर थाना पुलिस के हवाले करते हुए दोनों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें