फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव किशनपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव निवासी पिता-पुत्र पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए बावल थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में किशनपुर निवासी प्रदीप व ओमप्रकाश है। पुलिस को दी शिकायत में किशनपुर निवासी पन्ना लाल ने कहा है कि वह राजकीय स्कूल में शिक्षक है तथा गांव में स्थित नागदेव मंदिर में पूजा पाठ व अन्य व्यवस्था भी संभालते हैं। चार अक्तूबर की शाम वह मंदिर के पास बैठे हुए था। इसी दौरान गांव निवासी प्रदीप व उसका पिता ओमप्रकाश मोटरसाइकिल पर आए तथा उससे उधार लिए पैसे वापस लौटाने से इंकार कर दिया। आरोपियों ने उधार के पैसे वापस मांगने पर गोली मारने की धमकी दी। शिकायत में पन्ना लाल ने कहा है कि आरोपी प्रदीप पर पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। पन्ना लाल ने मामले की शिकायत बावल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें