फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोनसीवास रोड पर सफाई व्यवस्था बदहाल, शौचालय की सुविधा भी नहीं

विज्ञापन
कोनसीवास रोड पर सड़क पर पड़ा मलबा। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर- 5 स्थित कोनसीवास रोड पर सफाई व्यवस्था की बदहाली के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां की सड़कें खस्ताहाल हैं, सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए रहते हैं, स्ट्रीट लाइटों की कमी के चलते सड़क पर रात को अंधेरा पसरा रहता है, जिसकी वजह से चोरी की घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रशासन के समक्ष शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती, स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास करोड़ों का बजट आता है लेकिन सेक्टर-5 स्थित कोनसीवास रोड पर सफाई व्यवस्था की बदहाल है। ऐसी हालत एकमात्र कोनसीवास रोड की ही नहीं, बल्कि सरस्वती विहार, राजीव नगर जैसी अनेकों जगहों की भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सबसे ज्यादा परेशानी शौचालय सुविधा न होने की है। बाजार में दुकानदार खुले में टॉयलेट जाते हैं, जिसकी वजह से गंदगी फैलती है और इससे बदबू आती है। बाजार में महिलाएं व लड़कियां आती हैं तो शौचालय के अभाव में उन्हें भी काफी परेशानी होती है। प्रशासन को बार-बार शिकायत दी जाती है लेकिन कोई समाधान नहीं होता। यहां समय पर सफाई कर्मचारी नहीं आते, अगर आते हैं तो इधर-उधर बैठकर चले जाते हैं। गलियों में जगह-जगह कूड़ा व गंदगी फैली हुई है।
यहां कमेटी की तरफ से कोई सफाई नहीं होती। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने खुद ही सफाई करते हैं। बाजार में यहां शौचालय की सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से महिलाओं व लड़कियों को काफी परेशानी आती है। पार्षद हमारा चुनाव जीतने के बाद एक बार आया था बस, उसके बाद कभी सड़कों पर देखा ही नहीं।
विज्ञापन

-राम कुमार
यहां अभी कई दिनों से सफाईकर्मी नहीं आए हैं। ट्रैक्टर तो आता है लेकिन दो-तीन दिन में एक बार। यहां शौचालय की सुविधा होना जरूरी है। कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।
-किशोरी लाल
स्ट्रीट लाइट खराब हैं। पार्षद ठीक भी करवाता है लेकिन फिर खराब हो जाती हैं। यहां अच्छी क्वालिटी की लाइट लगनी चाहिए। यहां गंदगी काफी है, सफाई होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी कभी-कभी आते हैं।
- नरेश कुमार
यहां एक तो स्ट्रीट लाइटों की संख्या काफी कम है और रात में पूरी एकसाथ जलती नहीं हैं। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र ठीक है। पुलिस रात में गश्त पर रहती है। शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। सफाई न होने बीमारियां पनपने का डर रहता है।
-शिव कुमार
यहां पर लोग कूड़ा डालकर चले जाते हैं, जिसकी वजह से गंदगी हो जाती है। वैसे हमारे कर्मचारी सफाई नियमित रूप से कर रहे हैं। एक-दो दिन पहले ही नगर परिषद की जेसीबी यहां सफाई करके गई है। हालांकि मैं यहां दौरा करता रहता हूं, ऐसी कोई बात है तो जरूर कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, पार्षद वार्ड-7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें