फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वार्ड नंबर आठ में सफाई व्यवस्था बदहाल, गलियों में फैला दूषित पानी

Fri, 30 Jun 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कस्बा में पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई नहीं होने की वजह से पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में फैल रहा है। गंदे पानी की वजह कस्बा का वातावरण बदबूदार हो रहा है। सबसे ज्यादा बुरा हाल वार्ड नंबर आठ में बने हुए है। जहां लोगों को नाक पर कपड़ा रखकर आवागमन करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन


कस्बा में नालों की सफाई करने के लिए सफाईकर्मी लगाए हुए है, लेकिन सफाई कर्मचारी नालों की सफाई करने की बजाय आराम फर्माते नजर आते है। सफाई के अभाव में दूषित पानी ओवरफ्लो हो रहा है। पानी ओवरफ्लो होकर गलियों व सड़कों पर फैल रहा है। वार्ड संख्या आठ के निवासी सतपाल, रवि, कमला देवी, सुशीला, बसंती, नीलम, रामकिशन व दीपक आदि ने बताया कि सफाई नहीं होने की वजह से नालों का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन हालात नहीं सुधर रहे है। गंदगी की वजह से मक्खी-मच्छर पैदा हो रहे है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।



सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी

कस्बे में सफाई व्यवस्था बदहाल है। इससे दूषित पानी गलियों में फैला रहता है। लोगों को आवागमन में समस्या आ रही है। कई बार अधिकारियों को भी मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन




-कमला, स्थानीय निवासी

-



बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। नालों की सफाई नहीं की गई है। नालियों कचरे से अटी पड़ी है। गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में फैल रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। इस ओर सफाई कर्मचारियों और पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं है।

-सुशीला, वार्ड नंबर आठ







नालों की सफाई नहीं होने का मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। सफाईकर्मियों को आदेश दिए जा चुके हैं। कस्बावासियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


-सुमित कुमार, सचिव, नपा बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें