फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 5 अप्रैल को चलेगा स्वच्छता अभियान, संरक्षित स्मारक के लिए प्रयास

Mon, 23 Mar 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। अहीरवाल हेरिटेज संस्था की तरफ से बलिदान दिवस पर नंद सरोवर (छोटा तालाब) पर स्वच्छता अभियान चलाकर भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्षा प्रियंका यादव ने बताया कि संस्था द्वारा 5 अप्रैल रविवार को नंद सरोवर पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। संस्था द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत नंद सरोवर का भी जीर्णोद्धार किया जाए। इसे राज्य सरकारसंरक्षित स्मारक घोषित करे।
इसके लिए हरियाणा पुरातत्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बलिदानियों के सपनों के भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप यादव ने आगामी 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली राव तुलाराम हाफ मैराथन के बारे में जानकारी दी और युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सुशांत यादव, दिनेश कुमार, थिएटर कलाकार मनोज शर्मा, राकेश कुमार, मोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें