मंदिर परिसर में अभियान चलाते। ग्रामीण
रेवाड़ी। ग्राम पंचायत बिहारीपुर के मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सविता की अध्यक्षता में स्वच्छता, पौधों की देखभाल और सजावट अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। वहीं परिसर में लगे बड़े पौधों की कटाई-छंटाई कर उन्हें व्यवस्थित किया गया और छोटे पौधों को संवारकर सजाया गया। इससे मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ गई। सविता ने कहा कि मंदिर परिसर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति जीवन में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे। स्वच्छ और हरा-भरा गांव ही स्वस्थ गांव की पहचान है। इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष धर्मबीर, बीएलओ-2 रामनिवास, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, पंचायत सदस्य सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।