फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर के वार्ड संख्या 24 व 31 में चलाया सफाई अभियान

Sat, 01 Feb 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। शहर के वार्ड संख्या 31 व 24 में सफाई अभियान चलाते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव - फोटो : प्राथमिक विद्यालय इ​मिलिया में टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में शनिवार को मेगा सफाई अभियान चलाया गया। विधायक ने शहर के वार्ड संख्या 24 और 31 में सफाई अभियान चलाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मोहल्ला कुतुबपुर का नाम बदलकर हेमचंद्र विक्रमादित्य नगर रखने की घोषणा की। इस मौके पर सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
विधायक ने सिंदूर वाले गणपति मंदिर, बुद्धोमाता मंदिर व शनि मंदिर में दर्शन पूजन किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी को स्वच्छ बनाने की उनकी मुहिम अब आम जनमानस के दिलों में उतरती जा रही है। उन्होंने आगामी चार फरवरी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में आयोजित किए जाने वाले हवन, सम्मान तथा रक्तदान शिविर समारोह में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वार्ड 31 के पार्षद एडवोकेट सत्येंद्र यादव, वार्ड 24 के पार्षद नीरज कुमार, भाजपा रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष समीर कालरा, दीपक मंगला, भाजपा नेता भगवानदास रंगा, अजय रंगा, हरि सिंह सैनी, संजय रोहिल्ला, रतनलाल सैनी, मनोज यादव सहित सफाई अभियान से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य लोग, सफाई योद्धा व भारी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें