फोटो: 13रेवाड़ी। गांव मुंडिया खेड़ा में मुख्य सड़क पर साफ-सफाई करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव मुंडिया खेड़ा में नवीन पंच की अगुवाई में गांव की ओर आने वली सड़क पर सफाई की गई। नवीन ने बताया कि इस सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी। स्कूल बस, एम्बुलेंस को निकले में दिक्कत आती थी। ग्रामवासियों ने पूरे मार्ग की सफाई कर दी जिससे सड़क चौड़ी हो गई है। इस मौके पर अजीत, अमन, नितिन, रघु, राजिंद्र, दीपक, महेश, हरीश, साहिल, मोनी, पंकज, सतपाल, बृजेश, संजय, नीरज, सरपंच राजेंद्र, मनीष पंच, नीलेश, अंकुश मौजूद रहे।