फोटो : 01रेवाड़ी। बाबा जहापीर परिसर में सफाई करते युवा। स्रोत : संस्था
कुंड। गांव आलियावास में बाबा जहापीर युवा मंडल के सदस्यों ने बाबा जहापीर परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने बताया कि नेहरू युवा केंद्रों के स्वयंसेवकों एवं युवा मंडल की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। युवाओं के कार्यक्रम से अन्य लोग भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। युवा मंडल दीवार लेख, चित्रकला प्रतियोगिता, सफाई कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता पंफलेट वितरण से स्वच्छता का दे रहे हैं। इस मौके पर स्वयंसेवक योगेश, राजू, संजय, दीपक, अमित, संदीप, हितेश, नीरज, मोहित मौजूद रहे।