फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रमदान कर कृष्ण नगर सेंटर को किया साफ

Thu, 30 Jul 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में सफाई करते स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कृष्ण नगर सेंटर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित हुआ। शिक्षण, गैर-शिक्षण स्टाफ और छात्राओं ने श्रमदान से परिसर को स्वच्छ व हरित बनाया।
विज्ञापन

पखवाड़े के दौरान सेंटर के भवन और परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने कक्षाओं, गलियारों, कार्यालयों, पार्किंग स्थल और खुले स्थानों की सफाई की। परिसर से एकल उपयोग प्लास्टिक हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।
निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होनी चाहिए। डॉ. रीनू यादव, डॉ. अंजलि पांचाल, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. सुनीता यादव और डॉ. प्रदीप शर्मा ने अभियान में योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें