बावल। बुधवार को कस्बे में मंगलामुखी समाज में इलाके को लेकर जमकर विवाद हो गया। झगड़े में एक मंगलामुखी घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार किया जा रहा है।
प्रीत मंगलामुखी ने बताया कि यह इलाका उसी के कार्य एरिया में आता है। उनकी टीम विवाह शादियों व अन्य कार्यक्रमों में बधाई देने का काम करती रही है। किसी अन्य इलाके के मंगलामुखी यहां अपना हक जताने का झूठा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर पहले भी उन पर हमला किया जा चुका है। थाने में शिकायत दी गई थी।
मामला कोर्ट में है। प्रीत ने बताया कि वे अपने नगली परसापुर रोड निवास पर बैठे थे। तभी तीन गाड़ियों में चालीस मंगलामुखी पहुंच गए। जो दूसरों जिलों व अन्य जगहों से आये थे। उन्होंने घर पहुंचकर हमला कर दिया जिसमें मोनिका नाम की मंगलामुखी को चोट लगी है। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल अवस्था में मंगलामुखी को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रीत ने बताया जान को भी खतरा है। कभी भी हमला किया जा सकता है। पहले भी इलाके को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो चुका है। ज्योति गुट इसे अपना इलाका बता रहा है। दूसरे गुट का कहना है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।