रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्ध व बीमार कैदियों की पहचान के लिए सभी कैदियों से मुलाकात की। जेल में उपस्थित डॉक्टर अनिल यादव व जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिए।
निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया। जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर की जांच की। डिप्टी सुपरीटेंडेंट को निर्देश दिया कि वह जेल में इस कैंपेन के बारे जागरूक रहें और वृद्ध और असाध्य बीमार कैदियों की सूचना भिजवाएं। इस दौरान उन्होंने कैदियों को कानूनी रूप से भी जागरूक किया तथा प्रत्येक कैदी से मुलाकात की। मौके पर जेल अदालत का भी आयोजन किया गया तथा जेल लीगल एड क्लिनिक में जेल विजिटिंग लॉयर के रजिस्टर भी जांचे। सभी लोगों को 15100 हेल्पलाइन के बारे में भी बताया।