रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में आई आरएन मशीन के साथ चिकित्सक। संवाद
- फोटो : Rewari
कोरोना महामारी की दूसरी लहर धीरे-धीरे खत्म हो रही है। रोजाना संक्रमितों की संख्या घट रही है। इसके साथ ही अब स्वास्थ्य विभाग ने आशंकित तीसरी लहर से निपटने के भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत ही सिविल अस्पताल के लैब में अब आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए एक और मशीन लगाई जाएगी। पहले यहां पर एक ही मशीन थी। कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही सैंपलों की रिपोर्ट आने में समय लग रहा था। वहीं वीरवार को शहर के सिविल अस्पताल में आरएनए मशीन लगा दी गई है। इस मौके पर डॉ. सुशील माही, डॉ. सर्वजीत थापर, डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. स्वाति यादव, डॉ. ज्योति पहाड़ा व डॉ. संदीप यादव आदि उपस्थित थे।