कोसली में मिठाइयों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Rewari
कस्बे के तहसीलदार जितेंद्र कुमार व स्वास्थ्य विभाग के सैंपल इंस्पेक्टर डॉ. दीपक चौधरी ने वीरवार को दोपहर बाद बाजार से मिठाई की चार दुकानों से सैंपल लिए। बाजार में टीम आने की सूचना फैली तो मिलावटी सामान बेचने वाले दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए। टीम के जाते ही धड़ाधड़ दुकानें खुल गईं। डॉक्टर लिपट चौधरी ने दुकान मालिकों से कहा कि दुकानों में सफाई के साथ मिलावटी मिठाई न बनाई जाए। संवाद