फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नगर परिषद की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों से हुई नोकझोंक

Mon, 30 Oct 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाजार में दुकानदारों को समझाते नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद की टीम ने सोमवार को सरकारी अमले के साथ भाड़ावास गेट से अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मेन बाजार, बजाजा बाजार, पंजाबी मार्केट में अतिक्रमण हटाया और सामान जब्त किया। सड़क पर रखे सामान जब्त करते समय दुकानदारों ने टीम के साथ नोकझोक की।
त्योहारी सीजन में शहर के मेन बाजार से लेकर अन्य बाजार में भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में अतिक्रमण के चलते सड़क सिकुड़ जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही जाम लग रहा है। अतिक्रमण के चलते मेन बाजार में शाम के समय तो पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। इसके पीछे का कारण एक तरह बाजार में बड़े स्तर पर अतिक्रमण और दूसरी तरह चार पहिया वाहनों पर किसी तरह की रोक नहीं होना है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


मेन बाजार में हर समय रहता है जाम

एक सप्ताह पहले ही शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सिटी इलाके के तमाम चौकी इंचार्ज के साथ बैठक कर मेन बाजार की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोकने का आदेश दिया था। सिर्फ गोकल गेट को छोड़कर अभी किसी भी अन्य जगह पर बैरिकेड नहीं लगाए गए हैं, जिससे बड़े वाहन आसानी से मेन बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। यहीं वाहन बाजार में जाम का भी कारण बन रहे हैं। मोती चौक के आसपास हालात और भी ज्यादा खराब हैं क्योंकि यहां एक तरह दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है तो बची हुई जगह पर पैसे लेकर रेहड़ियां लगवाई जाती हैं। जिसकी वजह से मेन बाजार की सड़कें सिकुड़ गई हैं।

अतिक्रमण के आगे नगर परिषद बेवस

शहर के बाजार में हालात ये हैं कि नगर परिषद की टीम जैसे ही अपने कार्यालय से अतिक्रमण हटाने निकलती है तो इसकी भनक पहले ही लग जाती है। टीम जैसे-जैसे आगे बढ़ती है। खासकर रेहड़ी वाले गायब हो जाते हैं। इतना ही नहीं दुकानों के आगे रखा सामान भी समेट लिया जाता है। लेकिन टीम के आगे निकलते ही फिर से ये सामान सड़कों पर रख दिया जाता है। हालांकि जिन बाजार तक इसकी सूचना नहीं पहुंचती, वहां पर टीम कार्रवाई करते हुए सामान जब्त करती है तो व्यापारी ही टीम के साथ उलझने लग जाते हैं।
विज्ञापन


काम नहीं आई पीली पट्टी

नगर परिषद की तरफ से बाजार में अतिक्रमण को रोकने के लिए पहले भी कई बार प्रयास किए। करीब एक साल पहले दुकानों के आगे पीली पट्टी डालकर उनकी हद तय कर दी थी। कुछ दिन तो दुकानदारों ने इस नियम का पालन किया, लेकिन रूटीन चेकिंग नहीं होने के कारण फिर से अतिक्रमणकारी हावी हो गए और फिर से दुकान से सड़क तक सामान रख दिया। इतना ही नहीं, दुकानों के आगे रेहड़ियां भी लग जाती है, जिसकी वजह से सड़क और ज्यादा सिकुड़ जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें