फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद : कल होगी आपात बैठक, पार्षदों को कार्य मसौदा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बरसाती नाले का निर्माण नगर परिषद (नप) अधिकारियों के गले की फांस बना हुआ है। उधर रेलवे रोड पर तीन टीन शेड हटाने को लेकर दुकानदारों ने आपत्ति जताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। ऐसे में नगर परिषद के सचिव प्रवीन कुमार का तबादला और कार्यकारी अधिकारी भी विजिलेंस मामले के सामने आने के बाद नप से दूर रहने लगे हैं। उधर नगर पार्षद डीएमसी भारतभूषण गोगिया की कार्यशैली को लेकर पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। ऐसी स्थिति में अब बुधवार को नप सदन की एक आपात बैठक बुधवार को यहां बुलाई गई है। इसके लिए कार्य मसौदा भी जारी हो गया है, जिसमें मुख्य रूप से दो बिंदुओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार शहर के रेलवे रोड पर आठ दुकानों को लेकर नप सदन की ओर से इन दुकानों की जगह को सार्वजनिक गली नहीं मानने का प्रस्ताव काफी समय पहले पारित किए जाने की बात सामने आने से संबंधित दुकानदार नगर परिषद से नाराज हैं। तहबाजारी को जहां सरकार 2014 में खत्म कर चुकी है, ऐसे में तहबाजारी की दुकानों से जुड़े इस मामले में पूर्व काल में नप सदन की ओर से पारित प्रस्ताव को निरस्त करने के लिए बुधवार को आपात बैठक बुलाई गई है। नगर परिषद जहां इनको हटाना चाहती है जबकि दुकानदार कोर्ट में इस जगह पर अपना हक जता रहे हैं।
उधर कार्य मसौदा में शहर में आउट डोर विज्ञापन का टेंडर लेने वाली एजेंसी के खिलाफ लाखों रुपये शुल्क और ब्याज बकाया होने की सूरत में यह मामला नप सदन के सामने रखा जा रहा है, जहां से सभी नगर पार्षदों की सहमति लेकर इस मामले को अब अदालत में ले जाने की तैयारी है। उधर बरसाती नाले का निर्माण विवाद के बाद रुका हुआ है। मामले में वार्ड पांच से पार्षद लोकेश राव एडवोकेट और वार्ड 2 से सुरेश शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त को नगर परिषद सदन की बुलाई गई आपात बैठक का कार्य मसौदा मिल गया है। प्रमुख रूप से दो बिंदुओं पर चर्चा होनी है। नगर परिषद के तबादले को लेकर इन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उधर फिलहाल नगर पार्षदों की इस बैठक को लेकर सोमवार देर शाम तक कोई आपसी बैठक या विचार विमर्श नहीं हुआ है। इसलिए बैठक में विचाराधीन अन्य मामलों को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। नगर परिषद सचिव प्रवीन कुमार के तबादले को लेकर डीएमसी भारतभूषण गोगिया से अधिक जानकारी लेने का प्रयास किया गया मगर उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोट
- नगर परिषद की 10 अगस्त को आपात बैठक बुलाई है। दो-तीन मुद्दों पर चर्चा होगी। नप सचिव प्रवीन कुमार का तबादला हो गया है। सोमवार को विदाई पार्टी थी। तबादला सरकारी नौकरी की प्रक्रिया है। - पूनम यादव, चेयरपर्सन, नप रेवाड़ी।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें