फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीआईएसएफ अफसर को मिला चालान का मैसेज, दूसरे ने भरा तो रजिस्ट्रेशन नंबर का फर्जीवाड़ा आया सामने

Thu, 20 Apr 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक गाड़ी का चालान कर दिया। पांच हजार रुपये का चालान भुगतने के लिए गृह मंत्रालय में सेवारत सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के पास पुलिस का मैसेज पहुंच गया। जिस दिन गाड़ी का चालान किया गया, उस दिन वह गाड़ी हरियाणा में कहीं चली ही नहींं। रजिस्ट्रेशन नंबर के फर्जीवाड़े का पता भी उस समय चला, जब किसी और ने उनकी गाड़ी के चालान की राशि का भुगतान भी कर दिया। पुलिस ने अब पीथनवास के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
एसपी को दी शिकायत में असिस्टेंट कमांडेंट राजकमल ने बताया कि वह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सेवारत हैं। उनके बेटे अक्षयराज सिंह के नाम पर एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ली हुई है। उनके मोबाइल पर 11 सितंबर 2022 को मैसेज आया, जिसमें उनके बेटे की गाड़ी का 5 हजार रुपये का चालान रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस की ओर से दर्शाया गया था। उस समय उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन उन्हें आश्चर्य उस समय हुआ जब किसी अजय नाम के व्यक्ति ने उनके नंबर की गाड़ी के चालान का भुगतान कर दिया। उन्हें इस बात का विश्वास हो गया कि उनके बेटे के नाम पर जो गाड़ी है, उसी का नंबर कोई फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने की मामले की जांच
एसपी ने मामले की जांच डीएसपी सुभाष चंद को सौंपी थी। जांच के बाद यह बात सामने आई कि पीथनवास निवासी अजय इस पंजीकरण नंबर की प्लेट को अपनी गाड़ी पर इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने अब उसके खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले की जांच गंभीरता से कर रही है, ताकि गहराई तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें