प्राचार्य डॉ. अजय विद्यार्थियों को जानकारी देते। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक समय में सही करियर विकल्प का चयन विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दे सकता है। कार्यक्रम में करियर काउंसलर अमित भोरिया ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का चयन करने तथा लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए नियमित रूप से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने करियर से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका काउंसलर ने जवाब दिया।
कार्यक्रम में डॉ. सुशील दत्त, एनएसएस प्रभारी भारती यादव सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अमित भोरिया का आभार व्यक्त किया गया।