फोटो : 04रेवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय कोहारड़ में बच्चों को दातों के बारे में जानकारी देते
कोसली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ की टीम ने राजकीय उच्च विद्यालय कोहारड़ में बच्चों के दांतों की जांच की। दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए गए। डेंटल सर्जन डॉ. मंजूलता की अगुवाई में डॉ. सुमन एएमओ, डॉ. प्रदीप एएमओ व एएनएम पुष्पा ने स्कूल के 35 बच्चों के दांतों की जांच की। 8 बच्चे फ्लोरोसिस से पीड़ित पाए गए। डॉ. मंजू लता ने बताया कि फ्लोरोसिस होने पर दांत और हड्डियां खराब हो जाती हैं। यह बीमारी अधिक फ्लोराइड युक्त पानी के सेवन से होती है। इसमें दांतों में पीलापन भी आ जाता है। हमें बोरिंग वाले पानी की बजाय सप्लाई वाले पानी का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार यादव, विनोद कुमार व कुलदीप उपस्थित रहे।