फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मध्याह्न भोजन में बच्चों को मिलेगा कढ़ी-पकौड़ा, सोया खिचड़ी और रागी का पुआ

Mon, 12 Oct 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मिड-डे मील के दौरान दोपहर का भोजन करते छोटे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील का नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को रोजाना अलग-अलग व्यंजन परोसे जाएंगे। इनमें कढ़ी-पकौड़ा-चावल, परांठा-दही, सोया खिचड़ी, मीठा दलिया, चावल-सफेद चना, चना दाल खिचड़ी और मिस्सी परांठा-दही और रागी का पुआ सहित कई व्यंजन शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

नए मेन्यू का उद्देश्य बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के साथ जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराना है। नए शेड्यूल में बच्चों के भोजन में विविधता लाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। रागी का पुआ, राजमा-चावल और सोया खिचड़ी जैसे व्यंजन बच्चों को अलग-अलग स्वाद का अनुभव कराएंगे।
वहीं, दाल, चना और सोया से बने व्यंजन प्रोटीन उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। पौष्टिक भोजन से बच्चों को जरूरी पोषक तत्व मिल सकेंगे। अब तक मिड-डे मील में मिलने वाले भोजन के साथ नए व्यंजनों को शामिल करने से बच्चों को रोजाना एक जैसा खाना नहीं खाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विभाग की योजना के अनुसार, नए मेन्यू को जिले के सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को भोजन में विविधता मिलेगी और उन्हें संतुलित आहार उपलब्ध कराने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

मिड-डे मील का नया शेड्यूल
इसके अलावा दाल-चावल, रोटी-मूंग-मसूर दाल, मिस्सी रोटी-मौसमी सब्जी, मीठे मूंगफली चावल, नमकीन दलिया, गेहूं-रागी का पुआ, सब्जी पुलाव-काला चना, राजमा-चावल और गट्टे रोटी-दही भी परोसे जाएंगे। थाली में अब मोटे अनाज व दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी शामिल होंगे। बता दें कि जिले में 643 राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं।

पोषक तत्वों का रखा गया है विशेष ध्यान
नए मेन्यू विविधता से बच्चों की भोजन में रुचि बनी रहने के साथ अलग-अलग खाद्य पदार्थों से मिलने वाले पोषक तत्व भी मिलेंगे। वहीं, भोजन का लाभ पहुंचाने के लिए गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मात्रा का पालन भी जरूरी रहेगा। निर्धारित अवकाश के दिनों में स्कूलों में मिड-डे मील तैयार नहीं किया जाएगा।

वर्जन :
मिड-डे मील के नए मेन्यू में बच्चों के स्वाद और सेहत को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक व्यंजनों को शामिल किया गया है। अलग-अलग दिनों में अलग व्यंजन परोसने से बच्चों को भोजन में विविधता मिलेगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।-अली अहमद, जिला इंचार्ज, मिड-डे मील, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें