पातुहेडा स्थित शाहिद हुकम सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। गांव पातुहेड़ा स्थित शहीद हुकुम सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत आयुष विभाग से योग सहायक विनोद कुमार ने बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। साथ ही दैनिक दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया शोभा भारद्वाज ने बच्चों को आहार संबंधी जानकारी दी । इस अवसर पर संतोष शर्मा ,सुनीता, मधु, कमलेश, ज्योति, रामनिवास, परमवीर, कृष्ण व अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।