फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से बच्चों को कराया अवगत

Fri, 12 Jan 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नियमित पाठशाला समाजिक संस्था में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते हुए बच्चे एवं संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की नियति पाठशाला सामाजिक संस्था में स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नियति पाठशाला के संस्थापक सुरेंद्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिमा पुष्पर्पित किए।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को अवगत करवाया कि कैसे स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म सम्मेलन से भारत को विश्व पटल पर धर्मगुरु का दर्जा दिलवाया। रेनू सिंह ने बताया कि हम शिक्षा के माध्यम से अच्छे युवाओं का निर्माण कर सकते हैं। शहनाज ने सभी को एक अच्छा युवा बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुमित्रा देवी, महेश, सतीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें