खिलाड़ियों से बातचीत करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। गांव मोहनपुर में ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना बढ़ाने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, रस्साकशी और लड़कों व लड़कियों की 100 मीटर दौड़ जैसे विविध खेल शामिल रहे जिसमें गांव के युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वॉलीबॉल के फाइनल मैच में टीम ए विजेता बनी। रस्साकशी प्रतियोगिता में टीम बी ने बाजी मारी। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सिया द्वितीय और श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं।
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में रूपेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिक ने द्वितीय और शशिकांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।