प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर में मनाया हिंदी दिवस, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
- फोटो : Archive
धारूहेड़ा। प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर में रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व और इतिहास की जानकारी दी गई। मुख्य अध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है और पहली बार यह दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के 150 से अधिक देशों में बोली और समझी जाती है। विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।