फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्कियावास में बच्चों ने स्कूल के गेट पर लगाया ताला

विज्ञापन
तुर्कियावास स्थित राजकीय स्कूल के गेट पर ताला लगाकर बैठे बच्चे और ग्रामीण। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग को लेकर गांव तुर्कियावास के राजकीय स्कूल पर बुधवार को सुबह ग्रामीणों और बच्चों ने ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में पहले से ही शिक्षकों की कमी थी। अब टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी के कारण ये बच्चों के सामने समस्या खड़ी हो गई हैं। ऐसे ही रहा तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे? साढ़े चार घंटे चले रोष प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया।
विज्ञापन

गांव तुर्कियावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर ग्रामीणों ने सुबह स्कूल खुलने के समय पर ताला लगा दिया और स्कूल गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। पिछले कई दिनों से जिले के अलग-अलग स्कूलों पर तालाबंदी करके ग्रामीण और बच्चे रोष व्यक्त कर रहे हैं। तुर्कियावास गांव में रोष व्यक्त कर रहे बच्चों और ग्रामीणों ने कहा कि छठी से आठवीं तक केवल एक शारीरिक शिक्षक हैं। नौवीं से बारहवीं तक 7 शिक्षक स्कूल में थे, लेकिन अब 5 शिक्षक ही स्कूल में रह गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एक दिन पहले गांव में पंचायत करके धरना प्रदर्शन का फैसला लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायत भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो स्कूल पर ताला लगाना पड़ा। छठी से आठवीं के बीच कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों ने कहा कि सुबह केवल दो पीरियड लगते है बाकी पूरा दिन ऐसे ही खेलने में चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें