फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संस्कार निर्माण कार्यशाला में बच्चों ने की समूह चर्चा

Sat, 01 Feb 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09संस्कार निर्माण कार्यशाला में बच्चे भाग लेते हुए। स्रोत : स्कूल - फोटो : गंगा मईया की आरती करती महिलाएं।
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में संस्कार निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने संस्कार निर्माण, आत्म-विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्वपूर्ण मूल्यों को सीखा। उन्हें नैतिक कहानियों, समूह चर्चा, और गतिविधियों के माध्यम से सिखाया गया कि कैसे वे अपने जीवन में इन मूल्यों को लागू कर सकते हैं। स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को न केवल शिक्षित करना है, बल्कि उन्हें अच्छे नागरिक बनाना भी है। संस्कार निर्माण कार्यशाला के माध्यम से, हम बच्चों को महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाने का प्रयास करते हैं जो उन्हें अपने जीवन में सफल और सम्मानित बनाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें