फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाजार में पिता से बिछड़ गया बच्चा, पुलिस ने मिलवाया

विज्ञापन
बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाते बाल कल्याण समिति व पुलिस कर्मचारी। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ा तालाब के पास लावारिस हालत में घूम रहे 10 वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह बड़ा तालाब के पास एक बच्चा अकेला घूमता मिला। पुलिस टीम ने तुरंत उसे अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के माध्यम से काउंसलिंग करवाई और परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। पूछताछ में सामने आया कि बच्चा मूल रूप से बिहार के जिला बेगूसराय के गांव चांदपुर का रहने वाला है और वर्तमान में विकास नगर रेवाड़ी में रह रहा है। बच्चे की मां ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बाजार आया था जहां से वह अचानक भटक गया। परिजनों ने पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें