फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव मसीत में दो लोगों के घर से नकदी और जेवर चोरी

Wed, 04 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मसीत में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवर चुरा लिए। मसीत गांव निवासी ट्रांसपोर्टर नरेश कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ गुरुग्राम रहता है। घर पर काफी समय से ताला लगा हुआ था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने की चेन, लॉकेट, कानों के टॉप्स, चांदी की पायल, चांदी की कड़ी और 10 हजार रुपये कैश चोरी कर लिया। काफी नुकसान हुआ है। गगन ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के लिए कोटा में रहता है। 3 जून की रात को मेरे घर का ताला तोड़कर किसी ने अलमारी और संदूक से सोने की चेन, लॉकेट, कानों के टॉप्स, चांदी की 2 अंगूठी, सोने की अंगूठी, पायल और चुटकी चोरी कर ली। गगन के अनुसार उसे 5 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें