फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री आज रेवाड़ी को देंगे 152 करोड़ की विकास योजनाओं की ‘मनोहर’ सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज चंडीगढ़ से रेवाड़ी जिला को वर्चुअल माध्यम से करीब 152 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की ‘मनोहर’ सौगात देंगे। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जिले में होने वाली विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एचएसआरडीसी की ओर से 5384 लाख रुपये की लागत से मौजूदा रेवाड़ी-बावल रोड को चार मार्गीय करने, महिला और बाल विकास विभाग की ओर से 2.80 लाख की लागत से मालाहेड़ा, 3.1 लाख रुपये की लागत से टींटी में, 2.25 लाख रुपये की लागत से रसूली में, एक लाख रुपये की लागत से औलांत, तीन लाख रुपये की लागत से कंवाली, 2.50 लाख रुपये की लागत से मसीत, दो लाख रुपये की लागत से धवाना में, 4.6 लाख रुपये की लागत से ढोकिया में मॉडल प्ले स्कूल का नवीनीकरण, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज की ओर से अमृत प्लस योजना के तहत गांव बोहतवास अहीर में 52.55 लाख रुपये की लागत से, गांव दड़ौली में 74.9 लाख रुपये की लागत से, फतेहपुरी टप्पा डहीना में 36.34 लाख रुपये की लागत से, गांव बालियर खुर्द में 36.48 लाख रुपये की लागत से, गांव बेरली कलां में 39.29 लाख व 19.61 लाख रुपये की लागत से, गांव खालेटा में 30.21 लाख रुपये की लागत से, गांव कुंडल में 21.33 लाख रुपये की लागत से, गांव मनेठी में 30.35 लाख रुपये की लागत से, गांव नांगल जमालपुर में 35.84 लाख रुपये की लागत से, गांव गुर्जरवास में 42.1 लाख रुपये की लागत से, गावं खुर्शीदनगर में 32.3 लाख रुपये की लागत से, कोसली-भालखी में 56.45 लाख रुपये की लागत से, गांव श्यामनगर में 41.88 लाख रुपये की लागत से, गांव भुरथल जाट में 41.10 लाख रुपये की लागत से, गांव जाडरा में 75.88 लाख रुपये की लागत से विभिन्न कार्यों सहित हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से कोसली बस स्टैंड में 525.88 लाख रुपये की लागत से कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

इन विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल उच्चतर शिक्षा व पीडब्ल्यूडी लोकनिर्माण विभाग की ओर से गांव जाटूसाना में 3050.81 लाख रुपये की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय, 172.88 लाख रुपये की लागत से रेवाड़ी-पटौदी रोड के मजबूतीकरण, 121.68 लाख रुपये की लागत से रेवाड़ी जिले में सड़कों का मजबूतीकरण व चौड़ीकरण, 380.59 लाख, 376.67 लाख, 465.61 लाख, 2147.22 लाख रुपये की लागत से सड़कों की विशेष मरम्मत, 1541.98 लाख रुपये की लागत से सुबाना-कोसली-नाहड़-कनीना रोड का मजबूतीकरण तथा 389.82 लाख रुपये की लागत से रामगढ़ से भगवानपुर रोड की आधारशिला रखेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें