मुख्यमंत्री सीएम नायब सैनी अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, समाज के विकास और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रख सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।
बावल अनाज मंडी में आयोजित समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री राव नरबीर सिंह सहित रेवाड़ी जिले के तीनों विधायक भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
मेघवाल उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समाज के लोग पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, समाज के विकास और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रख सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।