फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय महिला महाविद्यालय बावल में शतरंज प्रतियोगिता आज

Mon, 21 Sep 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय खेल परिषद की ओर से विभिन्न महाविद्यालयों में पुरुष एवं महिला वर्ग में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। टेबल टेनिस और कबड्डी की प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय बावल में शतरंज प्रतियोगिता 21 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता 14 सितंबर को केएलपी कॉलेज रेवाड़ी में आयोजित हुई, जबकि कबड्डी की प्रतियोगिता 16 और 17 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय खड़कड़ा में कराई गई। अब 21 सितंबर को राजकीय महिला महाविद्यालय बावल में शतरंज प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 24 और 25 सितंबर को वाईडीसी कॉलेज नारनौल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे शुरू होंगी।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी महाविद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों से खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। खेल विभाग के निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र साथ लाना होगा। टीम के साथ संबंधित कॉलेज के प्रबंधक या इंचार्ज की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। चयन परीक्षण के लिए प्रति प्रतिभागी 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें