फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नागरिक अस्पताल में कीमोथेरेपी सेंटर शुरू

Tue, 03 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल ​स्थित डे-केयर कीमोथेरेपी सेंटर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर कीमोथेरेपी सेंटर शुरू कर दिया गया है। डे-केयर व्यवस्था के तहत मरीज अपना इलाज एक ही दिन में कर सकेंगे, जिससे बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नोडल अधिकारी डॉ. रीतू यादव ने बताया कि 5 फरवरी को नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर की टीम सेंटर का निरीक्षण करेगी। इस दौरान उपकरणों की कार्यप्रणाली, दवाओं की व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। जांच के बाद सेंटर में और सुधार व आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया जाएगा। इस पहल से जिले के मरीजों को दिल्ली या रोहतक तक इलाज के लिए जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें