फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुलखा में ढाई एकड़ खड़ी सरसों की फसल में किसी छिड़का केमिकल, फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल उपमंडल के गांव सुलखा में एक किसान के ढाई एकड़ खेत में खड़ी सरसों की फसल में किसी व्यक्ति ने केमिकल छिड़क दिया। इससे फसल झुलस गई। पीड़ित ने भाड़ावास गांव चौकी पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि एक माह पूर्व उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके खेत में ट्रैक्टर चलाकर उसकी फसल को खराब करने की कोशिश की थी, जिसकी पुलिस को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव सुलखा निवासी रामबीर ने बताया कि उसने ढाई एकड़ जमीन में सरसों की फसल बिजाई की थी। सरसों की पैदावार भी बहुत अच्छी थी, लेकिन बीती रात को किसी ने उसके खेत में कैमिकल का छिड़काव कर दिया, जिससे सरसों की फसल बुरी तरह से झुलस गई। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। रामबीर ने कहा कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने 6 नवंबर को भी उसके खेतों में खड़ी सरसों को ट्रैक्टर से रोंध दिया था, जिसकी एक शिकायत भी उन्होंने भाड़ावास चौकी को दी थी। लेकिन 1 माह बीतने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रामबीर ने कहा कि आरोपी के साथ उनके जमीन का झगड़ा चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन आरोपी प्रभाव के दम पर जमीन हथियाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें