फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर ठगे 4.33 लाख रुपये

Mon, 30 Dec 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर की बीएमजी सीटी निवासी एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर उसकी गलत वीडियो बनाकर वायरल करने का डर दिखाकर 4.33 लाख रुपये ठग लिए गए।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना साइबर क्राइम को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह वर्तमान में बीएमजी सीटी में रह रहे हैं। उनके पास 15 दिसंबर को वाट्सएप पर अंजान लड़की ने वीडियो कॉल की। कॉल उठाते ही लड़की अश्लील हरकत करने लगी। उसने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहकर वीडियो डिलीट करवाने के लिए 5 लाख रुपये मांगे। उसने एक यूपीआई आईडी भेजी, जिस पर उन्होंने 16 दिसंबर को 61 हजार 500 रुपए फिर 35 हजार 500 रुपये भेज दिए। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी उन्हें लगातार धमकाया गया। इस पर उन्होंने खाते से 50 हजार व 1.66 लाख, 1.20 लाख व आईएमपीएस करवाकर भेज दिए। उन्होंने बताया कि इस तरह से उनके साथ कुल 4.33 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें