फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शेयर मार्केट के नाम पर 3.90 लाख रुपये ठगे

Thu, 20 Jun 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक व्यक्ति के साथ शेयर मार्केट के नाम पर ठगी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव आनंदपुर निवासी सतबीर ने बताया कि उसके पास एक फोन आया था। व्यक्ति ने अपना नाम सागर बताया। कहा कि शेयर मार्केट में काम करने पर उसे अच्छा मुनाफा मिलेगा। इस दौरान उसने 15 हजार खाते में डालने के लिए कहा। तब उसने 15 हजार उसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 50 हजार डालने के लिए कहा। फिर उसने 50 हजार ट्रांसफर कर दिए। फिर उसे कहा गया कि मार्जिन मनी और भेजनी होगी। तब उसने ओर पैसे भेज दिए। धीरे-धीरे करते 3 लाख 90 हजार उसने भेज दिए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें