फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजपूत समाज ने राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मांगा

Wed, 19 Jun 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं को ज्ञापन भेजकर समाज को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने जारी ज्ञापन में बताया कि 1966 में हरियाणा के गठन से आज तक राज्यसभा के लिए हरियाणा राजपूत समाज को जनसंघ अथवा भाजपा द्वारा कोई प्रतिनिधित्व नहीं प्राप्त हुआ है। प्रदेश की लगभग 8% आबादी वाले राजपूत समाज के विधायक 18 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न कार्यकाल में निर्वाचित होते आए हैं।
1967 में कलानौर विधानसभा क्षेत्र से जनसंघ के टिकट पर निर्वाचित हुए ठाकुर नसीब सिंह अग्रणी थे। 1968 के चुनाव में घरौंडा से ठाकुर रणधीर सिंह राणा जनसंघ की टिकट पर निर्वाचित हुए थे। आज भी हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो का कोई विधायक राजपूत नहीं है। भाजपा समर्थित एक निर्दलीय और एक भाजपा का राजपूत विधायक निर्वाचित हुआ है।
विज्ञापन

चौहान ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव परिणाम का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि देश-प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता और राजपूत समाज की अनदेखी बहुत भारी पड़ी है। जून 2024 में हरियाणा की एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। इसके लिए हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने पार्टी नेतृत्व से पुरजोर आग्रह किया है कि हरियाणा राजपूत समाज के एक उपयुक्त व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का पार्टी हित में कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें