फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये ठगे

Mon, 03 Apr 2023 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। धारूहेड़ा के सेक्टर चार निवासी व्यक्ति से साइबर ठगों ने बेटी को दुबई में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता लगने पर युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युद्धवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर केडी वर्मा उसका दोस्त है।
केडी वर्मा ने कुछ समय पहले फेसबुक पर विदेश में नौकरी दिलवाने का स्टेटस लगाया हुआ था। स्टेटस देखकर उसने केडी वर्मा से संपर्क किया और बताया कि उसकी बेटी को नौकरी की जरूरत है। आरोपी ने बताया कि वह करण राजपूत नाम के एक व्यक्ति के पास काम करता है, जो लोगों को विदेश में नौकरी दिलाता है। युद्धवीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन बाद उसके पास अनजान नंबर से फोन आया और उसने खुद को करण राजपूत बताते हुए कहा कि वह विदेश में नौकरी दिलाता है। उसने बताया कि वह दुबई में नौकरी दिला सकता है। इसके लिए एक लाख 80 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्धवीर ने बताया कि उसी दिन आरोपी ने उसकी बेटी की मार्कशीट और पासपोर्ट की फोटो काॅपी मंगवाई। साथ ही 20 हजार रुपये एक खाते में मंगवा लिए। दो दिन बाद आरोपी ने फिर फोन कर 60 हजार रुपये और मांगे। रुपये भेजने के बाद करण राजपूत ने युद्धवीर सिंह के व्हाट्सएप पर एक माह का दुबई का टूरिस्ट वीजा और एयरलाइंस इंश्योरेंस पाॅलिसी की काॅपी भेज दी। कुछ दिन बाद आरोपी ने फोन करके बताया कि वह ऑफिस में खड़ा हुआ है और आज ही उनका काम हो जाएगा, लेकिन एक लाख रुपये अभी देने होंगे। युद्धवीर ने एक लाख रुपये भी ट्रांसफर करवा दिए। कुछ दिन बाद आरोपी करण ने युद्धवीर से कहा कि वह अपनी बेटी की टिकट करवाकर दुबई भेज दे। उसे वहीं एयरपोर्ट पर वीजा और ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा। पर युद्धवीर ने यहीं वर्क वीजा और ज्वाइनिंग लेटर देने को कहा। आरोपी ने न तो वर्क वीजा और ज्वाइनिंग लेटर दिया और न ही रुपये वापस किए। अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने युद्धवीर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें