बावल। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जीजा बनकर एक महिला से 48 हजार रुपये ठग लिए।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गांव बरौत हालमुकाम गांव बावल के हसनपुरा निवासी श्रेया मौर्या ने बताया कि वह बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। 29 सितंबर को उन्हें एक अनजान नंबर से काॅल आई। फोन करने खुद को उसका जीजा बताया और कहा कि उसका खाता 24 घंटे के लिए बंद हो गया है। ऐसे में वह 25-25 हजार दो बार में उसके खाते में भेज दे। कुछ देर बाद उसके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसका मोबाइल काम करना बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद जब मोबाइल ठीक हुआ तो देखा कि उसके खाते से कुल 20 ट्रांजेक्शन में 42 हजार रुपये कट गए है। बावल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।