अंबाला में दो दिसंबर को एक चेरिटेबल अस्पताल में आंख के आपरेशन से बिगड़े हालात से सबक लेते हुए सरकार ने सरकारी अस्पतालों से शिविरों में आंखों की सर्जरी पर रोक लगा दी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सर्कुलर के बाद अब निजी संस्थाएं आंखों के मरीजों की स्क्रीनिंग तो कर सकेंगी, लेकिन शिविर लगाकर आपरेट नहीं कर सकेंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब हर सीचएसी व पीएचीसी में पंद्रह दिन के अंतराल में आंखों के स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे।
यहां चयनित मरीजों के हर पंद्रह दिन में नागरिक अस्पताल में उनके आपरेशन किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए रेवाड़ी जिले का पूरा शेड्यूल भी तैयार कर लिया है। इसमें तय किया गया है कि किस गांव में सीएचसी में कब स्क्रीनिंग होगी और कब नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन होंगे।
उल्लेखनीय है कि दो दिसंबर को अंबाला के चैरिटेबल अस्पताल द्वारा मरीजों के आंखों के आपरेशन किया गया था। जिसमें पंद्रह मरीजों की आंख खराब हो गई थी।
जिसके बाद सभी पंद्रह मरीजों को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अस्पताल को दौरा कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी से सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में आंखों के मरीजों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर पंद्रह दिन में स्क्रीनिंग करने के साथ नागरिक अस्पताल में आपरेशन करने का कलैंडर जारी कर दिया है।
-------------------
यह रहेगा शेडयूल........
डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया पंद्रह दिन के अंतराल पर महीने में दो बार आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग से पहले सीएचसी व पीएचसी की ओर से आसपास के एरिया में लोगों की जानकारी के लिए प्रचार किया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद आपरेशन नगरिक अस्पताल रेवाड़ी में किया जाएगा।
...................................
कब कहां लगेंगे आंखों की जांच के लिए शिविर
जनवरी
11 को गुरावडा व 25 को जाटूसाना
फरवरी
8 को फतेपुरी व 29 को डहीना
मार्च
14 को नाहड़ व 28 गुडियानी
अप्रेल
11 को बव्वा व 25 को कोसली
मई
10 को बावल व 23 को कसौला
जून
6 को संगवाडी व 27 को टांकडी
जुलाई
11 को खोल व 25 को बासदुधा
अगस्त
8 को सीहा व 22 को मीरपुर
सितंबर
5 को धारूहेड़ा व 19 को भाड़ावास
अक्तूबर
10 को मसानी व 31 को गुरावड़ा
नवंबर
7 को खोल व 21 को मीरपुर
दिसंबर
5 को नाहड़ व 19 को बावल