फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूरे सप्ताह मौसम में दिखेगा बदलाव

विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग का बारिश के बाद का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूरे दिन मौसम में बदलाव की वजह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। रात 2 बजे बारिश होने के बाद सुबह के समय तेज धूप निकल आई थी। बारिश की वजह से कुछ एरिया में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। शाम 4 बजे के बाद फिर से बारिश शुरू। उसके बाद देर शाम 7 बजे भी बारिश होने लगी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव की वजह से गर्मी से काफी हद राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। इन्हीं मौसमी परिस्थितियों के चलते हरियाणा में 26 अगस्त के बीच अधिकतर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं 27 से 29 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, वातावरण में नमी बढ़ेगी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें