फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे बदलने से नहीं, नीति बदलने से होगा बदलाव : सुशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने वीरवार को शहर के आनंद नगर में आप कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पार्टी सदस्यता विस्तार को लेकर चर्चा की। बैैैठक में फैसला लिया गया कि 9 जुलाई को बेरोजगारी व महंगाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और सरकार का पुतला फूंकेंगे।
विज्ञापन

सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में लाखों युवक बेरोजगार घूम रहे हैं। युवाओं के पास कॉलेजों की डिग्रियां तो हैं, मगर रोजगार नहीं हैं। ऐसे में युवा रोजगार पाने के लिए प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को प्रदेश की युवा विंग सभी 90 विधानसभाओं में प्रदर्शन करेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति, जिला परिषद एवं नगर परिषद के चुनाव अब अपने सिंबल पर लड़ेगी। इसीलिए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हर विधानसभा पर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार ने देवीलाल की कमाई खाई है। अब ओम प्रकाश चौटाला बुजुर्ग हो चुके हैं और भ्रष्टाचार में सजा काटकर बाहर आए हैं, लेकिन राजनीति में उनका अब कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आखिर सरकार ने मान ही लिया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वह पूरी तरह से असफल रहे हैं। इसीलिए दोनों मंत्रालयों के मंत्रियों को बदलकर अब उनके स्थान पर दूसरे सांसदों को मंत्रालयों की कमान सौंपी गई है। चेहरे बदलने से नहीं, नीति बदलने से होगा बदलाव। इस अवसर पर साउथ जॉन महिला अध्यक्ष रेखा दहिया, पूर्व विधायक एवं खादी ग्राम उद्योग चेयरमैन विजेंद्र गर्ग, जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, ओम प्रकाश व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें